फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर और पार्षदों की सीटें हो आरक्षित

मेयर और पार्षदों की सीटें हो आरक्षित

Sun, 11 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मेयर और पार्षदों की सीटें हो आरक्षित
ब्यूरो/ऋषिकेश । डा. अंबेडकर सेवा समिति ने शासन से आसन्न नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षदों की सीटें आरक्षित करने की मांग की है। शनिवार को चंद्रेश्वरनगर में समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऋषिकेश में नगर पालिका के गठन से लेकर नगर निगम बनने तक पिछले 65 वर्षों में एक बार भी निकाय अध्यक्ष की सीट आरक्षित नहीं की गई। उन्होंने इसे संविधान का उल्लंघन बताया। कहा गया कि संविधान में रोटेशन प्रणाली के तहत 15 वर्षों के बाद अध्यक्ष समेत वार्ड मेंबरों की सीटों को आरक्षित किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने चेताया कि यदि इस बार भी सीटों को आरक्षित नहीं किया गया, तो समिति राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार के विरूद्घ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगी। इस अवसर पर रामबहादुर, संजय चौरसिया, मुन्ना भारती, सुमन ठेकेदार, मुसाफिर, त्रिभुवन, प्रमोद, दिनेश, दुर्गा देवी, कौशल्या देवी, सविता देवी, दीनानाथ, चंद्रगुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed