फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आजीवन सहयोग निधि में भाजपा भानियावाला मण्डल रहा अव्वल

आजीवन सहयोग निधि में भाजपा भानियावाला मण्डल रहा अव्वल

Sun, 11 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
आजीवन सहयोग निधि में भाजपा भानियावाला मण्डल रहा अव्वल
ब्यूरो/डोईवाला। भाजपा की आजीवन सहयोग निधि के लिए देहरादून भाजपा संगठन के भानियावाला मंडल ने सर्वाधिक 14 लाख की धनराशि के चेक एकत्रित कर संगठन में जमा कराए। वहीं, भाजपा डोईवाला मंडल भी 11 लाख की राशि के चेक एकत्रित करने में कामयाब रहा। भाजपा की ओर से आजीवन सहयोग निधि के तहत अभियान चलाया गया है। शनिवार को अभियान के अंतिम दिन भाजपा के विभिन्न मंडलों ने एकत्रित की गई धनराशि के चेक जिलाध्यक्ष को सौंपे। मुख्यमंत्री की विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भानियावाला और डोईवाला मंडल से क्रमश: 14 और 11 लाख की धनराशि जमा की गई है।
विज्ञापन

भानियावाला मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल ने बताया कि मंडल की ओर से 14 लाख 39 हजार 200 रुपये के चेक जमा किए गए हैं। भानियवाला मंडल जनपद में सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने वाला मंडल बना है। डोईवाला भाजपा मंडल ने 11 लाख 84 हजार की धनराशि के चेक जमा किए हैं। भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी की ओर आजीवन सहयोग निधि में पांच लाख 35 हजार 200 एकत्रित किए गए हैं। डोईवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान ने बताया कि डोईवाला मंडल से 11 लाख 84 हजार की धनराशि भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत एकत्रित हुई है। भाजपा के लिए आजीवन सहयोग निधि देने के लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed