फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जानवरों की सेवा देख प्रभावित हुई विदेशी महिला

जानवरों की सेवा देख प्रभावित हुई विदेशी महिला

Sun, 11 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जानवरों की सेवा देख प्रभावित हुई विदेशी महिला
ब्यूरो/ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में एक बाबा को असहाय जानवरों की सेवा करते देख एक विदेशी महिला इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने ताईवान से इलाहाबाद निवासी गुलाब सिंह के लिए तीन लाख रुपये की मदद भेज दी। शनिवार को भारत में उनके शिष्य पंजाब से स्वर्गाश्रम पहुंचे और बाबा गुलाब को कुछ रकम नकद सौंपी। बाकी की धनराशि बाबा गुलाब को इलाहाबाद उनके घर पहुंचने पर देने की बात कही गई। विदेशी गुरु ताईवान निवासी सुप्रीम मास्टर चिंग हाय के शिष्य पंजाब से स्वर्गाश्रम पहुंचे। शिष्य ऋतु धीर ने बताया कि गुरू मां कुछ साल पहले स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भ्रमण के लिए आई थी और उन्होंने इस दौरान गुलाब को असहाय जानवरों की सेवा करते देखा था।
विज्ञापन

इसी से प्रभावित होकर उन्होंने असहाय जानवरों की सेवा के लिए बाबा गुलाब सिंह को वित्तीय मदद भेजी है। बताया कि गुरू मां चिंग हाय लोगों को ध्यान योग का प्रशिक्षण देती हैं, और देश भर में वह निर्धन व असहाय लोगों की मदद के लिए अक्सर सहायता भेजती रहती हैं। पुलिस की मौजूदगी में बाबा गुलाब सिंह को 15 हजार रुपये सौंपे गए हैं। बाकी के तीन लाख रुपये गुलाब सिंह का खाता नहीं होने के चलते नहीं दिए गए हैं। ऋतु ने बताया कि बाबा गुलाब को अब यह रकम उनके घर इलाहाबाद पहुंचने के बाद दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले नौ साल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घूमते रहते हैं। वह रोजाना स्वर्गाश्रम से लक्ष्मणझूला तक कुत्तों को लेकर घूमते हैं। ऋतु के साथ उनके पति राजीव धीर, बहन रेनु जैन और पारुल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed