{"_id":"5a7f4c344f1c1b410b8b8403","slug":"15182922225-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जिलों में निकाय चुनाव लड़ेगी आप : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जिलों में निकाय चुनाव लड़ेगी आप : सिन्हा
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
आम आदमी पार्टी प्रदेश के 13 में से 10 जिलों में निकाय चुनाव लड़ेगी। शहर में आयोजित पार्टी की बैठक में प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
शनिवार को एक होटल में आयोजित बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में प्रदेश और शहर के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि पार्टी शहर में वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सफाई, सड़कों की खराब स्थिति और निकाय कार्यालय में जनता को होने वाली असुविधाओं को चुनावी मुद्दा बनाएगी। पार्टी प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन चलाएगी।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी छह महीने से चुनाव को लेकर सक्रिय है। दस जिलों में पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। मसूरी में भी सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेंगे। अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी का पार्टी गहन अध्ययन के बाद फैसला करेगी। इस दौरान दस नये सदस्यों को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। संचालन मसूरी विधानसभा प्रभारी मयंक नैथानी ने किया और मसूरी इकाई अध्यक्ष दीपेंद्र भंडारी ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष उमा सिसोदिया, प्रभारी सचिव नवीन प्रिय्शाली, प्रयाग सिंह नेगी, नगर सचिव विनय वालिया, जय गोपाल, मसूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष कन्नोजिया, नगर सचिव मोहित, सदस्य निर्पेंद्र पाल सिंह, सैन सिंह नेगी, राजेन्द्र यहुना, वंदना भंडारी, मंजू खंडूरी, सलमा आदि मौजूद रहे।