फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेल महाकुंभ में 84 बालक व 48 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

खेल महाकुंभ में 84 बालक व 48 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में 84 बालक व 48 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
गोपेश्वर। खेल महाकुंभ के तहत जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ में 12 छात्र और नौ छात्राएं फाइनल में पहुंचे। दौड़ में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 84 छात्र व 48 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रविवार को दौड़ का फाइनल मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण ने किया। बालक वर्ग के पहले राउंड की दौड़ में रविंद्र, पपेंद्र, परमजीत, अतुल, प्रदीप, कैलाश, शंकर, अरविंद, तिलक, प्रकाश, दीपक और कृष्णा का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। बालिका वर्ग में शालिनी, सुनिधि, सोनी, निशा, गार्गी, बबीता, मानसी, रेनू और अंजलि का चयन हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक क्षेत्र युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 14 और 15 फरवरी को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, केसी पंत, जयदीप झिंक्वाण, रघुवीर बुटोला, लता झिंक्वाण, वीरेंद्र बिष्ट, कुलदीप फस्वार्ण, विक्रम सिंह, सुनीता कठैत और रेखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
राज्य स्तर के लिए मीनाक्षी चयनित
पोखरी। जीआईसी गोदली की छात्रा मीनाक्षी नेगी का चयन खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तर के लिए हुआ है। मीनाक्षी ने 800 मीटर दौड़ में पोखरी ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जीआईसी गोदली के प्रवक्ता डीएस घरिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed