फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाबा इलेवन ने पल्ला जखोला को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

बाबा इलेवन ने पल्ला जखोला को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाबा इलेवन ने पल्ला जखोला को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
पीपलकोटी। स्वर्गीय सतेंद्र सिंह नेगी की स्मृति में सेमलडाला मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला प्री क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें बाबा इलेवन टंगड़ी ने पल्ला जखोला एकादश को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

राजकोटी क्लब कम्यार की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में बाबा इलेवन टंगड़ी ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। निर्धारित दस ओवर में पल्ला जखोला की टीम ने 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन की टीम ने सातवें ओवर में तीन विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस मौके पर राजकोटी क्लब के संयोजक प्रदीप नेगी, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय गैरोला, विनोद रावत, प्रमोद, मुकेश और कुंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed