{"_id":"5a7f29a14f1c1b92268b9608","slug":"151828337120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, मिली खांमिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, मिली खांमिया
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में कई खामियां मिलीं। एसडीएम ने रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए डीएम कार्यालय को भेज दी है।
जोशीमठ ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें बंद मिलीं। वहीं आपरेशन थियेएट की लाइटें स्टोर रूम में रखी पाई गईं। इसके साथ ही ब्लड बैंक में लगा रेफ्रिजरेटर भी खराब मिला और टीकाकरण स्टॉक रजिस्टर में अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने इन सब पर नाराजगी जताई और अधिकारी-कर्मचारियों को इसमें सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी है। कहा कि अग्रिम आदेश मिलने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।