{"_id":"5a7f27db4f1c1b8e238b7c0f","slug":"151828291619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के छात्रों को दिखाया छाया पुतली खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के छात्रों को दिखाया छाया पुतली खेल
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्पिक मैके के तहत आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के कलाकारों ने छाया पुतली खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने गांधीजी के जीवन पर आधारित घटनाओं को दिखाया।
शनिवार को एनआईआईटी के ऑडिटोरियम में छाया पुतली खेल का प्रदर्शन किया गया। कर्नाटक के बिल्लारी शहर के आठ कलाकारों ने गांधी जी के साथ दक्षिण अफ्रीका में हुए नस्लभेद, स्वतंत्रता आंदोलन आदि से जुड़े प्रसंगों पर आधारित घटनाओं को दिखाया। कार्यक्रम संयोजक परवेज अहमद ने कहा कि स्पिक मैके के तहत देश की पारंपरिक नृत्य शैली, संगीत व अन्य विधाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान एनआईटी के निदेशक प्रो. एसएल सोनी व कुलसचिव कर्नल सुखपाल आदि मौजूद थे। छाया पुतली खेल को एनआईटी के छात्रों ने खूब सराहा। छात्रों का कहना था कि छाया पुतली, कठपुतली आदि खेल मनोरंजन के साथ ही एक कला भी है। इनका प्रचार प्रचार व संरक्षण किया जाना चाहिए।