{"_id":"5a7f27a74f1c1b641f8b4f34","slug":"15182828643-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से जुड़ेगा अनसूया माता का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से जुड़ेगा अनसूया माता का मंदिर
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। संतान प्राप्ति के लिए अनसूया माता मंदिर तक जाने वाले देवी भक्तों को अब अनसूया माता के दरबार तक खड़ी पगडंडी नहीं नापनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने चमोली-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग के मंडल गांव के संगूड़ मोटर पुल से अनसूया माता मंदिर तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। इस मार्ग पर प्रथम चरण में 44.32 लाख रुपये खर्च होंगे। यह धनराशि लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर को मिल गई है। वहीं, निजमूला घाटी के झींझी पुल से झींझी गांव तक चार किमी सड़क निर्माण के लिए भी शासनादेश जारी हो गया है। इसके लिए 37.12 लाख रुपये प्रथम चरण में स्वीकृत हुए हैं।
शक्ति शिरोमणि अनसूया माता मंदिर में वर्षभर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। भक्तगण मंडल गांव से करीब पांच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर अनसूया माता मंदिर तक पहुंचते हैं। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि मंदिर तक के लिए नौ फरवरी को चार किलोमीटर और निजमूला घाटी के झींझी गांव के लिए भी चार किमी सड़क निर्माण का शासनादेश जारी हो गया है। घाटी में नकदी फसल आलू, चौलाई और राजमा की भी अच्छी पैदावार होती है। सड़क बनने से ग्रामीणों को ये उत्पाद बाजार तक पहुंचाने के लिए भी सहूलियत होगी।