फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड की लोक कला को दिल्ली में मिला पहला स्थान

उतराखंड की लोक कला को दिल्ली में मिला पहला स्थान

Sat, 10 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड की लोक कला को दिल्ली में मिला पहला स्थान
श्रीनगर। एसएसबी वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन (डब्लूडब्लूए) की ओर से आयोजित संदीक्षा प्रदर्शनी एवं मेले में उत्तराखंड की लोक और स्थापत्य कला की धूम रही। उत्तराखंड की तिबारी (पहाड़ी भवन की लकड़ी नक्काशी), ढोल-दमाऊ और पहाड़ी वस्त्रों ने बाजी मारते हुए दिल्ली में पहला स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी में एसएसबी की 33 यूनिटों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें एएसबी सीटीसी (सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) की टीम को सजावटी स्टॉल में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

दो-चार फरवरी तक नई दिल्ली के ओल्ड जेएनयू कैंपस में एसएसबीडब्लूए की ओर से संदीक्षा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से एसएसबी की टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में सीटीसी के स्टॉल में उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय हस्तकला, लकड़ी नक्काशी और हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि भारतीय थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत मुख्य अतिथि और रॉ चीफ की पत्नी ज्योति धस्माना विशिष्ट अतिथि थी।
विज्ञापन

टीम के लौटने के बाद सीटीसी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीटीसी के डीआईजी यूपी बलोदी और संदीक्षा समिति की अध्यक्ष रुचि बलोदी ने टीम की हौसलाअफजाई की। संचालन सब एरिया अफसर पीसी जोशी ने बताया कि तिबारी बनाने से पूर्व गांवों का भ्रमण कर शैली को जाना गया। प्रदर्शनी में दो सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed