फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गन्ने की उन्नत पैदावार को समय -समय पर कराए मिट्टी जांच

गन्ने की उन्नत पैदावार को समय -समय पर कराए मिट्टी जांच

Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
गन्ने की उन्नत पैदावार को समय -समय पर कराए मिट्टी जांच
काश्तकार को समय-समय पर कराए मिट्टी जांच
विज्ञापन

- शंकरपुर में वसंत कालीन गन्ना बुवाई गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सेलाकुई।
शंकरपुर गांव में आयोजित वसंत कालीन गन्ना बुवाई गोष्ठी में काश्तकारों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। डोईवाला शुगर मिल के मुख्य प्रबंधक मनमोह सिंह रावत ने कहा कि अधिक उत्पादन और कमाई के लिए काश्तकारों को नई प्रजातियों पर जोर देना चाहिए। उन्नत पैदावार के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच कराते रहना चाहिए। गन्ना विकास परिषद डोईवाला के अध्यक्ष ताहिर अली, कृषि केंद्र ढकरानी के डॉ. संजय राठी ने भी काश्तकारों को गन्ना की पैदावार के समय अपनाए जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। काश्तकारों ने समय पर गन्ना तोल सेंटरों से गन्ने का उठान न होने की शिकायत की। जिस पर प्रबंधक ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ब्लॉक कृषि अधिकारी मनमोहन सिंह काला, गन्ना समिति सचिव चंदर सिंह तोमर, पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा, दीन मोहम्मद, परमाल सिंह, राजकमल, दिनेश कुमार, इरशाद अली, प्रेम सिंह, मनोहर सिंह, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed