{"_id":"5a7e07e24f1c1b91268b955b","slug":"151820919419-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखामंडल समेत छह जगह खुलेंगी पुलिस चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखामंडल समेत छह जगह खुलेंगी पुलिस चौकियां
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखामंडल समेत छह जगह खुलेंगी पुलिस चौकियां
- लंबे से ग्रामीण गांव में पुलिस चौकी खोलने की कर रहे हैं मांग
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने जौनसार बावर के लाखामंडल, क्वांसी, नागथात, सावड़ा, कनासर और क्वानू में पुलिस चौकी खोलने की संस्तुति शासन से की है। जिस पर स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया है। कहा इससे कानून व्यवस्था पुख्ता होगी और अपराध पर लगाम लगेगा। लंबे समय से लोग इन गांव में पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं। समाज सेवी बचना शर्मा, शूरवीर डोभाल, रामलाल सेमवाल, रमेश डोभाल, बुलबुल सिंह का कहना है कि क्षेत्र में राजस्व पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के सिविल पुलिस के हाथ में जाने के बाद से क्षेत्र में नशा खोरी पर लगाम लगेगी। चोरी की घटनाओं में भी कमी आएगी। एसपी देहता सरिता डोभाल ने कहा कि संस्तुति को हरी झंडी मिलते ही उक्त स्थानों पर पुलिस चौकी खोल दी जाएगी।