{"_id":"5a7e07de4f1c1b462c8b7141","slug":"151820919117-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की बदहाली पर भड़की एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की बदहाली पर भड़की एनएसयूआई
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
- ग्रीनपार्क की बदहाली पर भड़की एनएसयूआई, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
डाकपत्थर बैराज स्थित ग्रीन पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीघ्र सुंदरीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मांग के समर्थन में अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
कहा 70 के दशक में ग्रीनपार्क का निर्माण किया गया। पूर्व में दूर-दूर से पर्यटक ग्रीनपार्क के दीदार के लिए पहुंचते थे। लेकिन राज्य गठन के बाद से पार्क की हालत खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह घास उगी हुई है। पार्क में लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही पार्क जुुआरियों और शराबियों का अड्डा बन जाता है। जल्द ही यदि विभाग ने पार्क का सुंदरीकरण नहीं कराया तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ईई ने कहा कि विभाग के पास बजट का अभाव है। बजट मिलते ही पार्क की मरम्मत कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के विधानसभा अध्यक्ष फरमान अहमद, कविता चौहान, बिलाल अहमद, सुधीर तोमर, उस्मान, राहुल, आकाश आजाद, शिवम, तौसिल आदि मौजूद रहे।