{"_id":"5a7e07dc4f1c1b9f268b934a","slug":"151820918914-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य की अनियमितता पर बिफरे लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य की अनियमितता पर बिफरे लोग, प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य की अनियमितता पर बिफरे लोग
- ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
क्वांसी-चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर कराए गए निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने क्वांसी बाजार में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुणवत्ता में सुधार न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों सड़क पर करोड़ों की लागत से पेंटिंग, स्क्रबर और नाली निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। हाल ही में बिछाई गई पेंटिंग ने जगह-जगह से उधड़ना शुरू कर दिया है। नालियां और स्क्रबर का निर्माण किए बिना ही विभाग ने सड़क पर पेंटिंग बिछा डाली। बरसात में यह पेंटिंग पूरी तरह से उधड़ जाएगी। महज सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए निर्माण कार्य में हीलाहवाली बरती जा रही है। निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग के लिए मौके पर कोई विभागीय अधिकारी भी तैनात नहीं रहते। कहा यदि संबंधित ठेकेदार दुबारा से ठीक ढंग से पेंटिंग, स्क्रबर और नालियों का निर्माण नहीं करता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह, चंदन राणा, सुरेश चौहान, बुलबुल, बबलू, अनिल आदि शामिल रहे।