{"_id":"5a7e07db4f1c1b4f588b7b2a","slug":"15182091884-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में बांटी जा रही एक्सपायरी डेट की दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में बांटी जा रही एक्सपायरी डेट की दवाइयां
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी में बांटीं जा रही एक्सपायरी डेट की दवाइयां
- लोगों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में लोगों को एक्सपायरी डेट की दवाइयां बांटीं जा रही है। विभाग की यह हीलाहवाली कभी भी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। मामले की शिकायत लोगों ने सीएमओ से की है।
शुक्रवार को भी अस्पताल में लोगों को एक्सपायरी डेट की दवाइयां वितरित की गई। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे देवथला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें चोट लगी हुई है। इलाज के बाद डॉक्टर ने सलाह पर्चे पर कुछ एंटी बायोटिक दवाइयां लिखी। फार्मेसिस्ट से दवाइयां लेकर वह घर आ गए। घर पहुंचकर उन्होंने दवाइयां की एक्सपायरी डेट देखी तो आंखें फटी की फटी रह गई। वितरित दवाइयां एक माह पूर्व ही एक्सपायर हो चुकी थी। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। एक्सपायरी दवाओं के स्टॉक को वापस नहीं भेजा, लोगों को बांटा जा रहा है। अस्पताल में कई दवाइयां एक्सयपारी डेट की हैं। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।