{"_id":"5a7e03144f1c1b5e6e8b4649","slug":"15182079651350-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर दौड़ में अंश और रागिनी अव्वल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर दौड़ में अंश और रागिनी अव्वल रहे
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। श्रीस्वामी सत्यानंद गिरि जूनियर हाईस्कूल, वीरपुरखुर्द में तीन दिवसीय प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन आयोजित 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंश और बालिका वर्ग में रागिनी अव्वल रहे। शुुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हंस फाउंडेशन के स्थानीय प्रभारी प्रदीप राणा ने शुभारंभ किया। पहले दिन जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भागीरथी सदन व प्राइमरी वर्ग में अलकनंदा सदन ने जीत हासिल की। चैस प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में प्रिंस ने प्रथम व आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
चैस जूनियर वर्ग में उमा प्रथम, देवेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं नेटबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस ने मुकाबले को अपने नाम किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी बड़थ्वाल, दीपक भारद्वाज, राकेश भंडारी, सचिन, अरुण सजवाण, महावीर खरोला, शशि जोशी, हेमलता थपलियाल आदि मौजूद थे।