{"_id":"5a7e03104f1c1b8c268b9602","slug":"151820796111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरोली की टीम ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरोली की टीम ने जीता पहला मैच
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत तिलधारखाल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें पहला मैच उमरोली और नकुर्ची के बीच खेला गया। उमरोली के खिलाड़ियों ने नकुर्ची की टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के साथ ही खिलाड़ी राहुल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुक्रवार को जीमराठी क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट की शुरुआत उमरोली और नकुर्ची की टीम के बीच मुकाबले हुआ। इस दौरान उमरोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
मैदान में उतरी नकुर्ची की टीम के खिलाड़ी 11 ओवर में 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। जवाब में उमरोली की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज किया। मैच में विजेता उमरोली के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टीम में शामिल राहुल को 50 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में अंपायर मोहन सिंह राणा और धनवीर सिंह रावत रहे। आयोजक धनवीर सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को टूर्नामेंट में जिमराठी और टोला की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। मौके पर जितेंद्र रावत, महेंद्र रावत, जगवीर रावत, दिनेश ठाकुर आदि मौजूद थे।