फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधान संगठन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

प्रधान संगठन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रधान संगठन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों ने मनरेगा श्रमिकों और योजना निर्माण के लिए सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्मों को समय पर भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। प्रधानों ने मनरेगा में सीसी मार्ग के निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृत करने की भी मांग की।

शुक्रवार को ब्लाक सभागार में प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लखेड़ा की अध्यक्षता में हुई संगठन की बैठक में प्रधानों ने कहा कि मनरेगा के तहत योजना निर्माण में लगे श्रमिकों और सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्म को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे योजना निर्माण में समस्या आ रही है। प्रधानों ने मनरेगा के तहत सीसी मार्ग योजना को बंद किए जाने पर भी आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि गांव में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से लोग रात्रि में उबड़-खाबड़ रास्तों से आवागमन करते है। ऐसे में मार्ग कच्चे होने से ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ता है। प्रधानों ने मांग की है कि गांव में मनरेगा के तहत सीसी मार्ग बनाए जाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाए, गांवों में निर्मित गोशालयों का निर्माण पूर्व की लागत के अनुरूप ही करवाया जाय, गांवों में निर्माण कार्यों व शिकायतों की जांच बीडीओ, डीडीओ, सीडीओ व उनके अधिकृत कर्मचारियों से करवाई जाए। प्रधानों ने 14वें वित्त की किस्त को शीघ्र खातों में भेजे जाने की भी मांग की। संगठन ने अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना पर बाहरी ठेकेदारों से कार्य करवाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। बैठक में विकास कार्यों के लिए मलेथा में स्टोन क्रशर के संचालन की आवश्यकता पर भी सहमति जताई गई है। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष बासुदेव भट्ट, आशुतोष रावत, कुवर सिंह मेहरा, शूरवीर बिष्ट, दीवान जयाड़ा, जगत नारायण रतूड़ी, सुंदरमणी पोखरियाल, आशीष गैरोला, बल्ला देवी, मनीषा व सुंदरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed