{"_id":"5a7dd4674f1c1b93268b93ae","slug":"151819601510-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी व्यापारी का होगा व्यापारिक व सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी व्यापारी का होगा व्यापारिक व सामाजिक बहिष्कार
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। व्यापार सभा ने हत्यारोपी शहर के कपड़ा व्यापारी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही शहर क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध ठेली फड़ का भी सभा विरोध करेगी। शुक्रवार को हुई बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापार सभा अध्यक्ष बासुदेव कंडारी ने बताया कि हत्यारोपी कपड़ा व्यापारी का व्यापारिक एवं सामाजिक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया है। अन्य शहरों से श्रीनगर में वाहनों में सामान भरकर लाया जा रहा है और इसे शहर में औने-पौने दामों पर बेचा जा रहा है। व्यापार सभा इसका भी विरोध करेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खुला रखने पर श्रम विभाग की कार्रवाई के लिए प्रतिष्ठान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, देवेंद्र मणि मिश्रा, अवनीस सडाना, जगदीप रावत, संजय घिल्डियाल, दिनेश पंवार, आनंद भंडारी, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद थे।