{"_id":"5a7dd4604f1c1b8d268b9314","slug":"151819599619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक नहीं करेंगे मीडिया में बयान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक नहीं करेंगे मीडिया में बयान जारी
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के मीडिया में बयान जारी करने पर पाबंदी लगा दी है। विवि प्रशासन ने इसके लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी को अधिकृत किया है। वहीं विवि प्रशासन के इस आदेश पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है।
गढ़वाल विवि में हो रही अनियमितताओं और प्रशासनिक भवन में चल रही उठापटक पर आए दिन मीडिया में खबरें प्रकाशित होने से बचने के लिए विवि प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी किया है। शुक्रवार को इस संबंध में कुलपति ने आदेश जारी किए हैं। कुलपति के आदेशानुसार अब विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या शिक्षक मीडिया से कोई भी सूचना साझा नहीं करेगा। विवि ने मीडिया में बयान जारी करने के लिए विवि के सहायक जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा को अधिकृत किया है। विवि प्रशासन के इस आदेश को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने तुगलकी फरमान कहा है। विवि के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि विवि प्रशासन इस प्रकार के आदेश जारी कर विवि में चल रही कुछ जांचों को दबाना चाहता है। विवि प्रशासन चाहता है कि उसकी कोई कमी या गलती मीडिया तक न पहुंचे। वहीं विवि के उच्चाधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। विवि के कुलपति और कुलसचिव से इस संबंध में फोन पर संपर्क किया गया लेकिन कोई बातचीत नहीं हो सकी।