फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोस्तु में अब घंटाकर्ण देवता मंदिर बनेगा दिव्य और भव्य

लोस्तु में अब घंटाकर्ण देवता मंदिर बनेगा दिव्य और भव्य

Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लोस्तु में अब घंटाकर्ण देवता मंदिर बनेगा दिव्य और भव्य

विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ का घंटाकर्ण देवता मंदिर अब भव्य और दिव्य नजर आएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 89.83 लाख का बजट स्वीकृत किया है।
बडियारगढ़ क्षेत्र की लोस्तु पट्टी में स्थित घंटाकर्ण देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 89.83 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि 4 जून 2017 को मुख्यमंत्री को घंडियालधार (लोस्तु) में घंटाकर्ण देवता मंदिर का शिलान्यास करना था, किंतु तब उनका हेलीकाप्टर लैंड नहीं हो पाया था, जिससे वह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मोबाइल फोन के माध्यम से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत करने की घोषणा की थी। घोषणा के छह माह बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय जनता की उम्मीदें पूरी हो पाई है। विधायक कंडारी ने कहा कि मंदिर को भव्य रूप देने के साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे यह स्थल तीर्थाटन व पर्यटन के रूप में विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विपिन कंडारी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से मंदिर को भव्य रूप देने के लिए करीब चार साल पहले से तैयारियां की जा रही थी। इसके लिए क्षेत्रीय जनता और देव भक्तों ने लाखों के पत्थर तरास कर रखे थे। कांग्रेस सरकार की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की गई, लेकिन बजट नहीं मिल पाया। अब भाजपा सरकार की घोषणा के छह माह बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत हो पाया है। सौंदर्यीकरण के लिए बजट मिलने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कैप्टन सत्ये सिंह भंडारी, दर्शन सिंह भंडारी, राम सिंह मेहरा, जगमोहन नेगी, जबर सिंह बर्त्वाल व सरोप सिंह भंडारी आदि ने मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed