फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विभिन्न संगठनों ने गैरसैंण राजधानी की मांग पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

विभिन्न संगठनों ने गैरसैंण राजधानी की मांग पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने गैरसैंण राजधानी की मांग पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

विज्ञापन
गोपेश्वर। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों, राज्य आंदोलनकारियों और व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा गया कि राज्य निर्माण के बाद से अभी तक राज्य में स्थायी राजधानी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग पर शुक्रवार को विभिन्न संगठन जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेस के नेता नंदन बिष्ट ने कहा कि सरकार स्थायी राजधानी के मुद्दे पर जनता को बरगला रही है। सीपीआई के जिला सचिव विनोद जोशी ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से आज तक स्थायी राजधानी न बनना राज्य की सरकारों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ी करती है। उन्होंने सभी दलों के कार्यकर्ताओं से राज्य के विकास के लिए गैरसैंण स्थायी राजधानी के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर दशोली प्रमुख प्रमिला सजवाण, सुदर्शन कठैत, भगत सिंह, भीम सिंह, प्रकाश मिश्रा, प्रमोद बिष्ट, रैजा चौधरी, चंद्रकला बिष्ट, संदीप रावत और सत्य प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed