फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनता तक ले जाएं प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताएं

जनता तक ले जाएं प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताएं

Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जनता तक ले जाएं प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताएं

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में आगामी अप्रैल माह में संभावित निकाय चुनावों में प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत और एकजुट होकर काम करें। सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने की अपील की।

शुक्रवार को यहां पहुंचे राकेेश सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थायी राजधानी का मुद्दा कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने राजनीतिक हाशिए पर डाल दिया है। आप गैरसैंण का समर्थन करते हुए प्रदेश की राजधानी घोषित करने की मांग के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। सिन्हा ने कहा कि पार्टी जल्द नगर और ब्लाक स्तरीय कमेटियां बनाकर संगठन का विस्तार करेगी और पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ेगी। इससे पूर्व पहली बार क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी कांता प्रसाद, प्रदेश सचिव लवली प्रसारी, प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजेश बहुगुणा, राकेश नेगी, जिला हरीश नेगी, देवी प्रसाद मैखुरी, पीएस राणा, सुशील ध्यानी, एपी हटवाल, शिवराज, तेजेंद्र भंडारी, हर्षवर्द्धन, पंकज, बचन सिंह रावत और बलदेव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed