{"_id":"5a7dd3714f1c1b92268b92cd","slug":"151819576916-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से प्राइमरी स्कूल बलाण का नहीं खुला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से प्राइमरी स्कूल बलाण का नहीं खुला ताला
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। शिक्षकों की कमी के चलते कई विद्यालयाें में पढ़ाई नहीं हो पा रही है तो कई स्कूलों का ताला ही नहीं खुला है। राजकीय प्राइमरी स्कूल बलाण भी कुछ यही हाल है। यहां एक मात्र तैनात शिक्षक के मेडिकल पर जाने से स्कूल में नौ दिनों से ताला लटका है। बच्चे रोज सुबह स्कूल आते और स्कूल का ताला न खुलने पर घरों को लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध शिक्षा विभाग से शिकायत की।
बलाण के ग्राम प्रधान केदार सिंह दानू और रणजीत राम आदि ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि एक फरवरी से इस स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है। स्कूल के भवन पर ताला लटका है। बच्चे रोज स्कूल तो जा रहे हैं लेकिन शिक्षक के नहीं आने पर घरों को लौट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में छात्र संख्या 44 होने के बावजूद यहां विभाग दो शिक्षकों की तैनाती नहीं कर पा रहा है, जबकि ब्लाक मुख्यालय के आसपास 5 छात्र संख्या वाले स्कूलों में भी विभाग ने दो-दो शिक्षकों की तैनाती की है। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द मानकों के अनुसार स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाती तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। दूसरी ओर उप खंड शिक्षाधिकारी आरपी अवस्थी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बलाण जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक प्रेम सिंह को प्राइमरी स्कूल बलाण भेजा जाएगा।