फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चांदपुर इलेवन ने जीता खिताब

चांदपुर इलेवन ने जीता खिताब

Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर इलेवन ने जीता खिताब

विज्ञापन
आदिबदरी। चादपुरगढ़ी में खेले गए जय नंदा राजराजेश्वरी क्लब खाल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चांदपुर इलेवन की टीम ने नारायणबगड़ इलेवन को हराकर खिताब जीता।

शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में चांदपुर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणबगड़ इलेवन की टीम 12 ओवर में मात्र 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चांदपुर इलेवन के संतोष बहुगुणा मैन आफ द मैच रहे, जबकि मैन आफ द सीरीज अशोक पैलू को चुना गया। अनूप तिवारी बेहतर गेंदबाज और नारायणबगड़ के उमेश को बेहतर विकेट कीपर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चाकर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधान हेमेंद्र कुंवर, कैलाश रावत और भगवती बहुगुणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed