{"_id":"5a7dd3544f1c1bb1208b83fe","slug":"151819574015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी आदिबदरी में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी आदिबदरी में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन की कार्यशाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज आदिबदरी में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित शिविर में एसडीआरएफ के जवानों एनसीसी के छात्रों को आपदा से बचाव के टिप्स दिए। आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक विपिन उनियाल, एसडीआरएफ के एसआई राकेश जुकरिया ने छात्रों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन आदि में बचाव और इनसे प्रभावित लोगों की मदद तथा उपचार करने की जानकारियां दीं। इस दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने मॉकड्रिल के तहत आपदा से बचाव के तौर तरीकों से भी अवगत कराया। इस मौके पर एनसीसी अफसर डीएस कुंवर, प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, रवि दर्शन तोपाल, हरीश नेगी, कुंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह और कुबेर रौंकली सहित एनसीसी के 50 छात्र मौजूद थे।