{"_id":"5a7dd3524f1c1b8e238b7971","slug":"151819573719-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट का विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलामंत्री भूपाल सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में भारी कटौती की गई है, जबकि कारपोरेट को करों में प्रत्यक्ष राहत देकर लाभ पहुंचाने का काम किया है। कहा कि बजट में मध्यम वर्ग की अनदेखी की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बजट के प्रावधानों में बदलाव की मांग की। इस मौके पर राजपाल कन्याल, सुरेश कुमार, गजेंद्र सिंह, कमलेश गौड़, महेंद्र सिंह, अनूप भंडारी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, विजय प्रसाद देवराड़ी, मीना बिष्ट और ऊषा बिष्ट आदि मौजूद थे।