{"_id":"5a7cb27b4f1c1b8e238b776f","slug":"151812180820-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीम की खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीम की खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला टीम की खिलाड़ियों को किया सम्मानित
-- देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में टीम ने पाया था दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । गढ़वाल महासभा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं की विजेता टीम को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को मायाकुंड स्थित निशुल्क उड़ान स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की महिलाओं ने युवा कल्याण विभाग की ओर से देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर तीर्थनगरी का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता की टीम कप्तान सरोजनी थपलियाल ने बताया कि पहली बार ऋषिकेश नगर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
सम्मानित होने वाली महिला खिलाड़ियों में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, निवर्तमान सभासद कविता शाह, रश्मि, संतोष राय, शशि, रेखा रावत, निर्देश शर्मा, कुसुम अग्रवाल, गीता देवी, पुष्पा पोखरियाल, सुनंदनी शर्मा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में अमन सिंह, ममता भंडारी, प्रीति रावत, डीपी रतूड़ी, उत्तम सिंह असवाल, दीपक शर्मा, राजा ढिंगरा, हर्षित गुप्ता, अरविंद हटवाल, आकाश तोमर, इंद्राणी नेगी, निशांत शर्मा, प्रिया क्षेत्री आदि मौजूद थे।