फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चेहरा छुपाकर एयरपोर्ट से बाहर निकले शाहिद

चेहरा छुपाकर एयरपोर्ट से बाहर निकले शाहिद

Fri, 09 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चेहरा  छुपाकर एयरपोर्ट से बाहर निकले शाहिद
फिल्म की शूटिंग को उत्तराखंड पहुंचे शाहिद
विज्ञापन

-- एयरपोर्ट पर प्रशंसकों से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकले

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता शाहिद कपूर बृहस्पतिवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांधा और आसानी से कार से रवाना हो गए। फिल्म ‘पद्मावत’ के कारण चर्चाओं में आए अभिनेता शाहिद कपूर बृहस्पतिवार को मुंबई से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

शाहिद कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका में है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर आवश्यक पुलिस बल मौजूद कर दिया गया था। शाहिद कपूर ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय चेहरे पर कपड़ा बांध लिया, जिससे उन्हें बाहर खड़े प्रशंसक पहचान नहीं सके। वह कार में बैठकर तेजी से रवाना हो गए। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने बताया कि शाहिद कपूर के आने की सूचना पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed