फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस पर ओवर लोडिंग की एवज में पैसा वसूलने का आरोप

पुलिस पर ओवर लोडिंग की एवज में पैसा वसूलने का आरोप

Fri, 09 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर ओवर लोडिंग की एवज में पैसा वसूलने का आरोप
उपजिलाधिकारी को चाबियां सौपेंगे ट्रैक्टर चालक
विज्ञापन

-- पुलिस पर लगाया पैसे लेकर ओवरलोडिंग को बढ़ावा देने का आरोप

अमर उजाला ब्यूूरो
श्यामपुर। देवभूमि ट्रैक्टर मालिक एवं चालक एसोसिएशन व बिल्डिंग मैटीरियल ट्रेडर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ऋषिकेश की ओर से ट्रैक्टर ट्रालियों में बढ़ती ओवरलोडिंग की शिकायतों को लेकर गुमानीवाला स्थित एक धर्मशाला में बैठक की गई। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस पर अवैध खनन में संलिप्त लोगों से मोटी रकम वसूलने व ओवरलोडिंग को बढ़ावा देने का आरोप जड़ा। उन्होंने चेताया कि जल्द ओवरलोडिंग के नाम पर दूसरे ट्रैक्टर ट्राली वाहन चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं करने पर सोमवार को ट्रैक्टर चालक उपजिलाधिकारी को अपने वाहनों की चाबी सौंपेंगे।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश रांगड ने बताया कि आए दिन स्थानीय प्रशासन ओवरलोडिंग के नाम पर छोटे रॉ मैटीरियल सप्लायर्स को परेशान कर रहा है। आरोप लगाया कि अवैध खनन करने वालों के ओवरलोड वाहनों को पुलिस धन वसूली कर जाने देती है। जबकि ठीक तरीके से खनन सामग्री ले जाने वाले चालकों को बेवजह ओवरलोडिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि पुलिस ने ओवरलोडिंग के नाम पर स्थानीय ट्रैक्टर चालकों को परेशान करना बंद नहीं किया तो रायवाला, श्यामपुर आदि इलाकों के ट्रैक्टर मालिक व चालक स्थानीय जनता को साथ लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को अपने वाहनों की चाबी सौंप देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह चौहान, सुनीता उपाध्याय, विनोद पंवार, अर्जुन राणा, गंभीर सिंह राणा, सत्यवीर तोमर, गब्बर सिंह नेगी, प्रदीप पुंडीर, संयम जैन, प्रवीन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed