{"_id":"5a7cb0a14f1c1b90268b922d","slug":"15181213351936-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फाउंडेशन ने 36 युवाओं का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फाउंडेशन ने 36 युवाओं का किया चयन
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए 36 युवाओं का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 205 युवाओं ने भाग लिया। लेकिन शारीरिक नापछाप और अन्य कड़े दौर से गुजरने बाद महज 36 युवा ही प्रशिक्षण के लिए चयनित हो सके।
बृहस्पतिवार को कैनाल रोड स्थित एक संस्थान में आयोजित शिविर में हिस्सा लेने के लिए विकासनगर, डाकपत्थर, सेलाकुई, सहसपुर, कालसी, हरिपुर, बाड़वाला, बरोटीवाला, छरबा, सहारनपुर समेत कई जगहों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। सुबह आठ बजे से शिविर का शुभारंभ हुआ। पुशअप, दौड़ समेत कई मापदंडों पर खरा उतरने के बाद प्रतिभागियों का चयन शिविर के लिए किया गया। इन चयनित प्रतिभागियों को रुद्रपुर लांघा में सेना भर्ती का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार मेजर(सेवानिवृत्त) विकलरम सिंह चौधरी, सूबेदार ताजबर सिंह रावत, ट्रेनर प्रीतम सिंह, अर्जुन सिंह, कॉर्डिनेटर रोहित रोहिला, अरविंद चौहान, सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।