{"_id":"5a7cb09f4f1c1b4e588b786c","slug":"151812133319-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोक सीवर लाइन और अव्यवस्थाओं पर भड़की भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोक सीवर लाइन और अव्यवस्थाओं पर भड़की भाकियू
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने पालिकाध्यक्ष का किया घेराव
- चोक सीवर लाइन और अव्यवस्थाओं को लेकर किया हंगामा
- मांग के समर्थन में शहरी विकास मंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। चोक सीवर लाइन और अव्यवस्थाओं पर भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) ने बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मांग के समर्थन में शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
जिला उपाध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि डाकपत्थर रोड स्थित कैनाल चौक के पास बीते कई दिन से सीवर लाइन चोक पड़ी है। बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसे में लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी अब तक चोक सीवर लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी है। संगठन मंत्री कामिल खान और उपाध्यक्ष विष्णु दुबे ने कहा शहर में अव्यवस्थाओं का भी बोल-बाला है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि जल्द ही समस्या दूर नहीं होती तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। घेराव करने वालों में विमल तोमर, पंजाब सिंह मजीठिया, अभिषेक मैसी, नीरज कुमार, नीरज पाल, सन्नी शर्मा, पारस कन्नौजिया, शेखर दत्त नितिन कुमार, साहिल खान, जोगेंद्र बेदी, प्रवीन, दीपा आदि शामिल रहे।