फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...तो चुनौतीपूर्ण होगा दावानल का सामना करना

...तो चुनौतीपूर्ण होगा दावानल का सामना करना

Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
...तो चुनौतीपूर्ण होगा दावानल का सामना करना
जंगलों को आग से बचाने की होगी चुनौती
विज्ञापन

- कम बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र के जंगलों की नमी हो चुकी है गायब
- वनाग्नि से निपटने के लिए गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को जागरूक करने में जुटा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
दावानल के हिसाब से यह साल वन विभाग के लिए खासा चुनौतीपूर्ण साबित हो सका है। सर्दियों में कम बारिश और बर्फबारी के चलते क्षेत्र के ज्यादातर जंगलों की नमी पूरी तरह से गायब हो चुकी है। ऐसे में अब जब तापमान बढ़ेगा तो दावानल की घटनाएं भी बढ़ेंगी। विभागीय अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि इस फायर सीजन उन पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। उन्हें वनाग्नि से निपटने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ सकती है। फिलहाल, वनाग्नि पर समय रहते काबू पाया जा सके। इसके लिए इन दिनों विभाग व्यापक स्तर पर जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के काम में जुटे है।
हर साल फरवरी माह शुरू होते ही फायर सीजन की भी शुरुआत हो जाती है, जो जुलाई माह तक जारी रहता है। इस समयावधि में तापमान अधिक होने के कारण वनों में दावानल की घटनाएं खासा बढ़ जाती हैं। कई हेक्टेयर में फैले जंगल पूरी तरह से स्वाह हो जाते हैं। बीते साल भी दावानल से कई हेक्टेयर में खड़े जंगल स्वाह हो गए थे। ऐसे में इस साल अब जब सर्दियों में नाम मात्र की बारिश और बर्फबारी हुई है तो फायर सीजन के दौरान विभाग की मुश्किलें बढ़ना लाजमी है।
विज्ञापन


150 अति संवेदनशील कंपार्टमेंट चिन्हित
वनाग्नि से निपटने के लिए चकराता वन प्रभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। वन प्रभाग 50 हेक्टेयर भू-भाग में फैले हुआ है। जिसमें देवदार, चीड़, कैल, बांझ, बुंराश जैसे बेशकीमती पेड़ों की भरमार है। इस साल वन प्रभाग ने पूरे क्षेत्र में करीब 150 अतिसंवेदनशील कंपार्टमेंट को चिन्हित किया है। आग पर काबू पाने के लिए प्रभाग अंतर्गत 27 क्रू स्टेशन और दो कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही रामपुर मंडी, रिवर रेंज और कनासर में तीन वॉच टॉवर बनाए गए हैं। समय रहते सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके इसके लिए 42 मोबाइल, 27 वायरलैस और 50 हैंडसेट का बंदोबस्त किया जा रहे है। समय रहते फायर लाइन को काट आग पर काबू पाया जा सके। इसके लिए 105 श्रमिकों को तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही 14 बेस स्टेशन और एक रेपीड स्टेशन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल में स्वाह 26350 हेक्टयर जंगल
हर साल वनाग्नि से कितना नुकसान होता है। इसका अंदाजा महज इससे लगाया जा सकता है कि वर्ष 2007 से 2017 तक दावानल की 35 घटनाओं में 26350 हेक्टर वन संपदा खाक हो चुकी है।

सर्दियों में तीन बार सुलगा जंगल
अब तक जनवरी माह में ही तीन बार वन प्रभाग के जंगल सुलग चुके हैं हालांकि, आग के कारणों का पता नहीं चल सका। लेकिन लोगों का कहना है कि कमी नमी के चलते ही तीनों बार आग ने विकराल रूप धारण किया।


कम बारिश और बर्फबारी के चलते इस फायर सीजन में विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती है। दावानल की घटनाओं में कमी आ सके। इसके लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
- सुबोध काला, उप प्रभागीय वनाधिकारी, चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed