{"_id":"5a7c85944f1c1b4f588b779a","slug":"15181103137-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण काम के चलते आज और कल पौड़ी व टिहरी जिले के 365 गांवों सहित देवप्रयाग नगर की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित बगवान लक्ष्मोली क्षेत्र में 9 और 10 फरवरी को विद्युत लाइन शिफ्ट की जाएगी। इस कार्य के चलते विद्युत सब स्टेशन बागी से जुड़े टिहरी और पौड़ी जिले के भरपूर, चाका, आमणी, सबधरखाल व डांडा नागराजा क्षेत्र के 365 गांवों सहित देवप्रयाग नगर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।