{"_id":"5a7c84aa4f1c1bb3208b8296","slug":"151811007912-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाण गांव के ग्रामीणों ने विकास भवन के सम्मुख किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाण गांव के ग्रामीणों ने विकास भवन के सम्मुख किया प्रदर्शन
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के कार्यों में वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग के लिए वाण गांव के ग्रामीणों ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सीडीओ विनोद गोस्वामी को ज्ञापन सौंपकर गांव में हुए निर्माण कार्यों और तीन सालों में ग्राम पंचायत को मिले बजट की जांच की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां हुई सभा में गंगा सिंह, अमर सिंह और नारायण सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में गांव के रणकाधार तोक में सीसी मार्ग का निर्माण होना था, लेकिन यहां खड़िंजा मार्ग बनाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया, जबकि इसकी लागत 1,40000 थी। साल 2015 में भराण तोक में मनरेगा से सीसी मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन यहां भी मात्र पत्थर बिछा दिए गए। भिडिंगधार तोक में पचास हजार की लागत से सुरक्षा दीवार बननी थी लेकिन बिना कार्य के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बजट हड़प लिया। कहा गया कि गांव में मनरेगा में धनराशि का आवंटन हो गया है, लेकिन ग्राम प्रधान की ओर से कुशल श्रमिकों को भुगतान ही नहीं किया गया। सीडीओ विनोद गोस्वामी ने कहा कि शीघ्र वाण गांव में विकास कार्यों की जांच की जाएगी। इस मौके पर उमराव सिंह, नारायण सिंह, गब्बर सिंह, लक्ष्मण, हीरा सिंह, सुरेंद्र राम, मोहन, थान सिंह, मान सिंह, दिगपाल और नरेंद्र आदि मौजूद थे।