फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ की शीतकालीन यात्रा में हुआ इजाफा

बदरीनाथ की शीतकालीन यात्रा में हुआ इजाफा

Thu, 08 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ की शीतकालीन यात्रा में हुआ इजाफा

विज्ञापन

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा इस बार बेहतर चली है। बदरीनाथ के गद्दीस्थल योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में (22 नवंबर 2017 से सात फरवरी 2018 तक) 5799 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ के दर्शन किए। विगत वर्ष सिर्फ 2953 तीर्थयात्री ही बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे थे।

बीते 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे, जिसके बाद बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रूप में कुबेर जी महाराज व उद्धव जी पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर में विराजमान हुए। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर में स्थापित की गई। इसके बाद शीतकालीन यात्रा शुरू हुई। अभी तक पांडुकेश्वर में 1230 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे। वहीं, जोशीमठ नृसिंह मंदिर में 4569 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि विगत वर्ष की तुलना में बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा में इस बार बढ़ोत्तरी हुई है। तीर्थयात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यदि अच्छी बारिश और बर्फबारी होती है तो तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे आगामी यात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed