{"_id":"5a7c84954f1c1b8e238b76df","slug":"151811005811-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा शिवरात्रि पर ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा शिवरात्रि पर ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ढुंडेश्वर महादेव मंदिर (ढुंडसिर) में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक पूर्व सैनिकों और क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।
सिद्धपीठ ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में 13 व 14 फरवरी को शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही रात्रि जागरण होगा। मंदिर सेवादल के अध्यक्ष उत्तम सिंह पंवार ने बताया कि 13 फरवरी को थापली के राजराजेश्वर मंदिर से 51 कन्याएं जल कलश यात्रा के साथ ढुंडेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत व क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले में भजन संध्या के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, बाजीगरों, दिव्यांगों और ओलंपिक विजेता विजय सिंह सहित क्षेत्र के होनहारों को सम्मानित किया जाएगा। सेवादल के अध्यक्ष उत्तम पंवार, मुकेश पंवार, विकास उनियाल, भूपेंद्र सिंह नेगी व शूरवीर सिंह कंडारी ने बताया कि 14 फरवरी को पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट की ओर से मेले का समापन किया जाएगा। ब्यूरो