{"_id":"5a7c82c84f1c1bca798b87dc","slug":"15181095979-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर कार्रवाई नहीं तो करेंगे अफसरों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर कार्रवाई नहीं तो करेंगे अफसरों का घेराव
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिवीजन मुख्यालय पर आयोजित उत्तराखंड जलसंस्थान कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक जिला अधिवेशन में समस्याओं पर चर्चा केी गई। कहा गया कि अधिकारियों के स्तर पर कर्मियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित अन्य प्रकरण लंबित पड़े हैं, लेकिन अधिकारी समस्याओं के निस्तारण की पहल नहीं कर रहे हैं। अब संगठन आंदोलन कर अफसरों का घेराव करने को बाध्य होगा। अधिवेशन के दूसरे चरण में संगठन का चुनाव कर प्रेम सिंह रावत को अध्यक्ष और सुरेंद्र प्रसाद मैखुरी को सचिव चुना गया।
अधिवेशन में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने जिम्मेदारी से जनहित में काम करने की अपील की गई। कर्मियों ने विभिन्न कामों के लिए आवश्यक सामग्री की कमी की बात कही। अधिवेशन के दूसरे सत्र में सहायक अभियंता वाईएस बिष्ट की देखरेख में हुए चुनावों में आरपी चंदोला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसएस नेगी को सहसचिव, जीएस बुटोला को उपाध्यक्ष, डीएस राणा को संयुक्त सचिव, बसुदेव सिंह को कोषाध्यक्ष और दर्शन सिंह को संगठन सचिव चुना गया। कमल नेगी को उप कोषाध्यक्ष, बीएस नेगी को कार्यालय सचिव, पीडी गौड़ को सलाहकार, कुंदन सिंह को प्रचार सचिव और केएस चौधरी को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा सभी ब्लाकों में प्रमुख कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किए गए। अधिवेशन में यूएस मढ़वाल, टीपी डिमरी, डीसी पुरोहित और एसवी नौटियाल आदि मौजूद थे।