{"_id":"5a7c82c64f1c1b410b8b7d2a","slug":"15181095956-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में श्रीनगर और गौचर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में श्रीनगर और गौचर का दबदबा
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। प्राविधिक शिक्षा विभाग की जोनल खेल कूद प्रतियोगिताओं में श्रीनगर और गौचर पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। दूसरे दिन आयोजित टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के तुषार पटेल प्रथम और गौचर के ललित नेगी द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में गौचर की मनीषा प्रथम और निकिता द्वितीय रहीं। वहीं युगल में श्रीनगर के तुषार और दीपक की जोड़ी पहले तथा गौचर के ललित और नवीन की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन आयोजित छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पोखरी के मनीष सिंह प्रथम और गौचर के दीपक द्वितीय रहे। चक्का फेंक के छात्र वर्ग में श्रीनगर के सूरज पाल सिंह प्रथम और गौचर के राजेश द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं चक्का फेंक के छात्रा वर्ग में गौचर की श्वेता प्रथम, श्रीनगर की शिवानी रावत द्वितीय रहीं। समूह गान में गौचर, श्रीनगर और चोपता, समूह नाटक में श्रीनगर, गौचर तथा गोपेश्वर-चोपता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन राजेश सिंह, शनि कुमार, आईटीबीपी के खेलकूद विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह नेगी और जीआईसी के आनंद लाल आदि ने किया।