{"_id":"5a7c82bf4f1c1bef7b8b6266","slug":"151810958815-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टेंडर के विरोध में सड़क पर उतरे जिले के ठेकेदार, लोनिवि कार्यालयों में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टेंडर के विरोध में सड़क पर उतरे जिले के ठेकेदार, लोनिवि कार्यालयों में की तालाबंदी
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ई-टेंडर के बजाय निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्व की भांति करने की मांग पर जिले के ठेकेदार एसोसिएशन ने लोनिवि और एडीबी आपदा के कार्यालयों में तालाबंदी कर आक्रोश जताया। ठेकेदार एसोसिएशन ने एलान किया यदि ई-टेंडर प्रक्रिया को खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे जिले के सभी ठेकेदार इकट्ठा हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ठेकेदारों ने एडीबी आपदा और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तालाबंदी की। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक सभा हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की ओर से ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से छोटे ठेके करने वाले युवाओं को रोजी-रोटी का संकट पैदा गया है। इस मौके पर योगेंद्र बर्तवाल, उदय सिंह, भीम सिंह, ईश्वर झिंक्वाण, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र गरोड़िया, जयपाल सिंह रावत, रविंद्र बर्तवाल, सतेंद्र सिंह और सुंदर फर्स्वाण आदि मौजूद थे।