फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गबन के आरोपी को बना दिया अन्ना हजारे के कार्यक्रम का समन्वयक

गबन के आरोपी को बना दिया अन्ना हजारे के कार्यक्रम का समन्वयक

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गबन के आरोपी को बना दिया अन्ना हजारे के कार्यक्रम का समन्वयक
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
ग्रामसभा गौहरी माफी के लोगों ने पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल पर सरकारी धन के दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पोखरियाल पर 25 लाख के गबन का आरोप साबित होने के बावजूद अन्ना हजारे के प्रस्तावित कार्यक्रम का उन्हें समन्वयक बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं।
बीटीसी स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी के प्रतिनिधि योगेंद्र रतूड़ी और भगवंत संधू ने बताया कि गौहरी माफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल पर गांव में बाढ़ सुरक्षा के तहत तार-जाल लगाने के मामले में 24.87 लाख के गबन का आरोप साबित हो चुका है लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ने पूर्व प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे के नाम से गठित भ्रष्टाचार विरोधी जन उन्मूलन न्यास, ऋषिकेश का संजय पोखरियाल को सदस्य बनाया गया है। जिस व्यक्ति पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित हो चुका है वह व्यक्ति अन्ना के नाम पर संचालित संगठन का सदस्य कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से भ्रष्टाचार में संलिप्त पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौके पर देवेंद्र सेमवाल, पुरुषोत्तम दत्त रतूड़ी, मान सिंह कलूड़ा, आषाढ़ सिंह, जोत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

उधर गौहरीमाफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल का कहना है कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। यदि आरोप सही हैं तो मैं हर जांच और कार्रवाई का सामना करने को तैयार हूं। मुझे अन्ना हजारे के प्रस्तावित कार्यक्रम का समन्वयक मेरे जन सरोकारों से जुड़े कार्यों को देखकर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed