फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आउटसोर्स पर पर सख्त हुआ गढ़वाल विवि प्रशासन

आउटसोर्स पर पर सख्त हुआ गढ़वाल विवि प्रशासन

Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आउटसोर्स पर पर सख्त हुआ गढ़वाल विवि प्रशासन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने आउटसोर्स से नियुक्ति प्रक्रिया पर सख्त रुख अपनाया है। विवि प्रशासन ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स से नियुक्त कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। सभी विभागाध्यक्षों को अपने यहां आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों की सूची 10 फरवरी तक विवि प्रशासन को सौंपनी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में बड़ी संख्या में आउटसोर्स से कर्मचारी तैनात है। विवि में प्रशासनिक भवन से लेकर तीनों परिसरों के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। विवि के कुछ कर्मचारियों ने इन नियुक्तियों पर सवाल भी उठाए थे। कर्मचारियों की शिकायत को देखते हुए विवि प्रशासन अब आउटसोर्स पर सख्त हो गया है। विवि प्रशासन ने विवि के सभी विभागाध्यक्षों को अपने यहां आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों से सूची उपलब्ध होने के बाद आकलन किया जाएगा। आउटसोर्स पर निर्णय के लिए कमेटी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी विभागाध्यक्षों को अपने यहां तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची 10 फरवरी तक विवि प्रशासन को सौंपनी होगी। सूची उपलब्ध होने के बाद आकलन किया जाएगा।
-डा. एके झा, कुलसचिव, गढ़वाल विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed