{"_id":"5a7b37bd4f1c1b462c8b6a2f","slug":"151802485219-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी से छात्र की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी से छात्र की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। टीबी (क्षय रोग) से एक छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। विभाग की टीम ने बलोड़ी स्थित ऋषिकुल आश्रम में पहुंच कर मृत छात्र के छोटे भाई का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिजिकल परीक्षण में छात्र स्वस्थ पाया गया है। अन्य जांचों के लिए संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर को निर्देशित किया गया है।
बलोड़ी गांव के समीप स्थित ऋषिकुल आश्रम में रह रहे एक अनाथ छात्र देवेंद्र की रविवार देर रात मौत हो गई थी। छात्र टीबी रोग से पीड़ित था। देवेंद्र की मां की मौत भी एक वर्ष पूर्व टीबी से ही हुई थी। मां की मौत के बाद से ही देवेंद्र अपने छोटे भाई दीपक के साथ यहां आश्रम में रह रहा था, जबकि देवेंद्र के पिता की मौत भी काफी साल पहले टीबी से ही हुई थी। टीबी से छात्र की मौत मीडिया में प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। बुधवार को सीएमओ रमेश राणा ने बलौड़ी स्थित आश्रम में पहुंचकर जायजा लिया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवेंद्र के छोटे भाई दीपक का फिजिकल चैकअप भी किया। सीएमओ रमेश राणा ने बताया कि फिजिकल चैकअप में दीपक स्वस्थ पाया गया है। टीबी के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए है, फिर भी अन्य जांचों के लिए संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर को निर्देशित किया किया गया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की टीम दीपक व अन्य छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आश्रम में नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंचती रहेगी।