{"_id":"5a7b34ee4f1c1b8e238b739a","slug":"15180241338-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जिले में सुरक्षित यातयात के लिये शुरू किया स्टीकर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जिले में सुरक्षित यातयात के लिये शुरू किया स्टीकर अभियान
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली पुलिस की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए बुधवार से जिले में पांच दिवसीय रिफ्लेक्टर अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने किया। इस दौरान पुलिस ने निजी और सार्वजनिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। पुलिस चालकों को वाहन संबंधी कानून और सुरक्षित वाहन चलाने के टिप्स भी दे रही है।
नगर के पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने टैक्सी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय खड़े वाहनों से होने वाली घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। कहा कि कई बार सड़क किनारे अंधेरे में खड़े वाहनों के दिखाई न देने पर वाहनों की भिड़ंत हो जाती हैं। इसे देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह और थानाध्यक्ष कुंदन राम आदि मौजूद थे।