{"_id":"5a7b33134f1c1bf17b8b609e","slug":"151802365816-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंड विकास संगठन ने टीएचडीसी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंड विकास संगठन ने टीएचडीसी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड विकास संगठन (पीपलकोटी) ने क्षेत्र में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा गया कि क्षेत्र में परियोजना निर्माण कार्य शुरू करने से पहले कंपनी के अधिकारियों ने कई समझौते लोगों के साथ किए थे, लेकिन कई समझौतों पर आज तक अमल नहीं हुआ है।
संगठन के पदाधिकारियों ने परियोजना के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र के 70 फीसदी प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की मांग उठाई। कहा कि प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए न तो इंटर स्तर का मॉडल स्कूल खोला गया और न ही अलकनंदा के तटों पर घाटों का निर्माण कार्य किया गया। कहा गया यदि समझौते के मुताबिक कार्य नहीं हुए तो परियोजना क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, रमेश लाल बंडवाल, हरिदर्शन सिंह रावत, बिहारी लाल, हरीश पुरोहित, सुनील कोठियाल, ताजबर नेगी और अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद थे।