{"_id":"5a7b33114f1c1b0a7b8b5a6c","slug":"15180236569-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में प्रवेंद्र सिंह और रितु रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में प्रवेंद्र सिंह और रितु रहे प्रथम
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की जोनल स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार से खेल मैदान में शुरू र्हुइं। प्रतियोगिता में चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग तीन जिलों के तीन सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। पहले दिन हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रवेेंद्र सिंह प्रथम और रितु ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित गोला फेंक में पॉलीटेक्निक कुलसारी के प्रवेंद्र सिंह-राजकीय पॉलीटेक्निक थलनदी की रितु प्रथम, थलनदी के मुक्की ध्यानी-गौचर की मनीषा द्वितीय और कुलसारी के गौरव-गौचर की ही रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के 16 पॉलिटेक्निक संस्थानों के 302 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक देशराज, प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव सहित अन्य पॉलिटेक्निकों के प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।