{"_id":"5a7a12484f1c1b2d068b51b5","slug":"15179497255-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गोशाला खाक, अखरोट और सेब के पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गोशाला खाक, अखरोट और सेब के पेड़ जले
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से जलकर गोशाला खाक
- पंजिया गांव के डांडा खेड़ा में अखरोट व सेब के पेड़ भी जले
- पीड़ित ने तहसील प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
पंजिया गांव के डांडा खेड़ा में आग लगने से गोशाला खाक हो गई। आग की चपेट में आकर तीन बीघा में खड़े अखरोट और सेब के कई पेड़ भी जल गए। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई गई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पंजिया गांव निवासी कल सिंह पुत्र परम सिंह की गोशाला है। मंगलवार की सुबह वह पशुओं को चराने के लिए जंगल ले गया था। इस दौरान अचानक गोशाला में आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी गोशाला जल गई। आग की चपेट में आकर आसपास खड़े अखरोट और सेब के पेड़ भी स्वाहा हो गए। जब पीड़ित ने गोशाला से धुआं उठता देखा तो उस ओर दौड़ लगा दी। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते सब कुछ स्वाहा हो चुका था। राजस्व उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेजी जाएगी।