{"_id":"5a7a12464f1c1ba32a8b6161","slug":"151794972311-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरे वाहन गुजारने पर ग्रामीणों का पट्टा स्वामी से फिर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से भरे वाहन गुजारने पर ग्रामीणों का पट्टा स्वामी से फिर हुआ विवाद
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कॉलोनी से गुजरते खनन वाहनों पर लगे रोक
- जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- इंदिरा कॉलोनी को जाने वाली सड़क को पहुंच रही क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
कालसी।
इंदिरा कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर खनन से भरे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अवैध खनन से भरे ओवरलोड वाहनों के कारण कॉलोनी को जाने वाले रास्ते को भारी क्षति पहुंच रही है। खनन के लिए उक्त रास्ते का इस्तेमाल नहीं किया जा सकाता बावजूद इसी रास्ते का इस्तेेमाल खनन के लिए किया जा रहा है। कॉलोनी में कई छोटे बच्चे हैं। ऐसे में हमेशा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
मालूम हो कि बीते सोमवार को सड़क से ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने पर कॉलोनी वासियों और खनन पट्टा स्वामी का विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने नदी को जाने वाले रास्ते पर खाइयां खुदवा दी थी। एसडीएम ने कहा कि रास्ते का स्थलीय निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान व्यास नहरी शमशेर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केसर सिंह नेगी, विनोद, दीपक, नवीन, मनीष, विजय, सुरेश, पंकज, अंकित आदि शामिल रहे।