फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस में दर्ज हुई 50 शिकायतें

तहसील दिवस में दर्ज हुई 50 शिकायतें

Wed, 07 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में दर्ज हुई 50 शिकायतें
तहसील दिवस में दर्ज हुईं 50 शिकायतें
विज्ञापन

- 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
- एसडीएम ने दिए अधीनस्थों को शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई। 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने अधीनस्थों को शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार की सुबह 10 बजे से एसडीएम की अध्यक्षता में शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी दर्ज की गई। राजस्व विभाग से जुड़ी 20, ब्लॉक से जुड़ी 12 और नगरपालिका से जुड़ी छह शिकायतें दर्ज की गई। सिंचाई, जल संस्थान से जुड़ी तीन-तीन, यूपीसीएल दो और लोनिवि, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी एक-एक शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम ने पूर्व में आयोजित तहसील दिवस की भी समीक्षा की। जिसमें से ज्यादातर शिकायतों के निस्तारित होने पर उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपथपाई। कहा तहसील दिवस का आयोजन आम जनता के लिए किया जाता है। एक ही छत के नीचे लोगों को सभी अधिकारी मिल जाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से हर माह आयोजित होने वाले इस शिविर का लाभ उठाने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार प्रकाश शाह, पेयजल निगम के सहायक अभियंता मुकेश जोशी, बीडीओ एसएस झिंक्वाण, एडीओ अल्पंसख्यक दिनेश पंवार, जिला पर्यटन अधिकारी किशन सिंह रावत, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता जेए समी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, पशु चिकित्सक डॉ. अनूप नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिकता बना तहसील दिवस
चकराता। प्रचार-प्रसार के अभाव में चकराता में आयोजित तहसील दिवस महज औपचारिकता बन कर रह गया। मात्र दो शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दिनभर अधिकारी खाली बैठे फरियादियों का इंतजार करते नजर आए। वहीं फरियादियों के न पहुंचने पर एसडीएम बीके तिवारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने आगे से तहसील दिवस के आयोजन से पूर्व कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। लोगों का कहना है कि तहसील दिवस के आयोजन से पूर्व कार्यक्रम का ठीक ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। जिसके चलते फरियादी तहसील दिवस तक नहीं पहुंच पाते। इससे पूर्व भी त्यूनी में आयोजित तहसील दिवस में गिने-चुने ही फरियादी कार्यक्रम तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed