फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शॉर्टकट के चक्कर में जंगल में भटके श्रद्घालु

शॉर्टकट के चक्कर में जंगल में भटके श्रद्घालु

Wed, 07 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शॉर्टकट के चक्कर में जंगल में भटके श्रद्घालु
शॉर्टकट के चक्कर में जंगल में भटके श्रद्धालु
विज्ञापन

-- प्राचीन नीलकंठ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे स्वर्गाश्रम
-- पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से प्राचीन श्री नीलकंठ दर्शन कर लौट रहे सात श्रद्धालुओं का दल पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटक गया। वह राजाजी नेशनल पार्क के जंगल से होते हुए सीधे गंगा किनारे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणीघाट पर मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद घाट पर तैनात जल पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला। मंगलवार सुबह पीलीभगत से नीलकंठ मंदिर में दर्शन के लिए सात श्रद्धालुओं का दल पहुंचा था। दर्शन के बाद दल पैदल मार्ग से स्वर्गाश्रम के लिए लौट रहा था। इसी बीच श्रद्धालु शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटक गए।
जंगल में भटकते हुए श्रद्धालु त्रिवेणीघाट की दूसरी ओर गंगा तट पर पहुंचे। घाट पर मौजूद लोगों से उन्होंने मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा ने जल पुलिसकर्मियों व एसडीआरएफ की टीम के साथ श्रद्धालुओं के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू में सभी को राफ्ट के जरिए सुरक्षित घाट पर लाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में श्रद्धालुओं की पहचान राजकुमार कुमार पुत्र सलिक राम, सुरेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह, हरीश पुत्र राम सिंह, नरेंद्र पुत्र सलिक राम सभी निवासी सिरसी लदपुरा, पीलीभीत, यूपी, दवेश पुत्र रामपाल निवासी दीनारपुर, पीलीभीत, यूपी, रामकिशोर पुत्र श्यामलाल, निवासी मगालाखेड़ा, अमरिया, पीलीभीत, यूूपी व जशवंत सिंह पुत्र झुनालाल निवासी फरीदपुर, यूपी के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी को सुरक्षित पीलीभीत के लिए रवाना कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम में महेंद्र सिंह नेगी, राजीव राणा, सुुरेंद्र सिंह, महावीर नेगी, दीपक रावत, चिराग अरोड़ा, हरीश गुसाईं, सोहन अनिल व एसडीआरएफ के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed